बाबा सिद्दिकी की पार्टी के बाद सलमान ने किया 'GF' के साथ लेट नाइट डिनर!

सलमान खान रविवार रात कांग्रेस लीडर बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे। लेकिन वे यहां ज्यादा देर तक नहीं रुके। इसका कारण लूलिया के साथ उनकी डिनर डेट बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, देर रात दोनों को बांद्रा स्थित 'द कॉर्नर हाउस' रेस्त्रां से बाहर निकलते देखा गया। इस दौरान सलमान की दोनों बहनें और बहनोई भी साथ थे। बताया जा रहा है कि सलमान और लूलिया एक ही कार में बैठकर घर को रवाना हुए।
बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी में खान परिवार के कई सदस्य पहुंचे थे। इनमें से सलमान के पिता सलीम खान, सौतेली मां हेलन, बहन अलविरा खान, छोटी बहन अर्पिता खान, बहनोई अतुल अग्निहोत्री, छोटे बहनोई आयुष शर्मा और ढाई महीने का भांजा आहिल शामिल हैं। लेकिन उनकी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर यहां से गायब रहीं। हां, सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ जरूर यहां दिखाई दीं। वे 'सुल्तान' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर के हाथों में हाथ डाले नजर आईं।








Share on Google Plus

About Mobileapk24

Take 5 Seconds To Share It With Your Friends..

0 comments:

Post a Comment