सलमान से दीपिका-प्रियंका तक, जानें किस स्कूल से की इन स्टार्स ने पढ़ाई

6 जुलाई को सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' रिलीज होने को तैयार है। फिल्म में वे रेसलर का रोल प्ले करते नजर आएंगे। 1998 में रिलीज फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से डेब्यू करने वाले सलमान का जन्म इंदौर में हुआ था। उन्होंने ग्वालियर के सिंधिया बोर्डिंग स्कूल से पढ़ाई की। आगे की स्कूलिंग मुंबई के सेंट. स्टेनिस्लास स्कूल से हुई।


प्रियंका चोपड़ा
इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा चंडीगढ़ और अंबाला जैसे छोटे शहरों से बिलॉन्ग करती हैं। उन्होंने La Martiniere गर्ल्स (लखनऊ) और सेंट. मारिया गोरेट्टी (बरेली) से स्कूलिंग की थी।


दीपिका पादुकोण
बेंगलुरु की रहने वाली दीपिका पादुकोण ने सोफिया हाई स्कूल से पढ़ाई की। पढ़ाई करते हुए वे नेशनल लेवल बैंडमिटन प्लेयर बनीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद ग्लैमर की दुनिया में उन्होंने कदम रखा।


सोनम कपूर
बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से पढ़ाई थी।


रणबीर कपूर 
कपूर खानदान के लाड़ले रणबीर की पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, महिम में हुई थी।


सैफ अली खान
रॉयल फैमिली से बिलॉन्ग करने वाले सैफ अली खान ने देश-विदेश के बेहतरीन स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई की। एशिया के सबसे पुराने स्कूल में से एक, हिमाचल प्रदेश स्थित लॉरेन्स बोर्डिंग स्कूल, सनावर में उन्होंने पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई यूके के लॉकर्स पार्क स्कूल, हर्टफोर्डशर में हुई। यूके के विंचेस्टर कॉलेज से उन्होंने हाई स्कूल कम्पलीट किया।


आलिया भट्ट
स्टूडेंट ऑफ ईयर' से डेब्यू करने वाली आलिया भट्ट ने जमनाबाई नर्सरी स्कूल से पढ़ाई पूरी की।


सिद्धार्थ मल्होत्रा
'स्टूडेंट ऑफ ईयर' से डेब्यू करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिल्ली के नेवल पब्लिक स्कूल के बाद डॉन बॉस्को स्कूल से पढ़ाई की। एवरेज स्टूडेंट रहे सिद्धार्थ का इंटरेस्ट रग्बी में था।


सुशांत सिंह राजपूत
टीवी एक्टर से बॉलीवुड का सफर तय करने वाले सुशांत ने पटना के सेंट कैरन हाई स्कूल और दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनयिरिंग से ग्रैजुएशन किया था।


आदित्य रॉय कपूर
'आशिकी 2' से पॉपुलैरिटी बटोरने वाले आदित्य ने मुंबई के जे.डी. सुमानी मेमोरियल स्कूल से पढ़ाई थी। इसी स्कूल में उनके दोनों भाइयों (सिद्धार्थ रॉय कपूर, कुणाल कपूर) ने पढ़ाई की है।


आयुष्मान खुराना
VJ के तौर पर पॉपुलर होने के बाद फिल्म 'विक्की डोनर' से आयुष्मान ने डेब्यू किया था। बता दें, उनकी पढ़ाई चंडीगढ़ के सेंट जॉन ब्वॉय स्कूल से हुई थी।


सोहा अली खान
पिता और भाई की तरह सोहा ने नई दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से पढ़ाई की। उन्होंने हिस्ट्री से ग्रैजुएशन ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से किया है।
Share on Google Plus

About Mobileapk24

Take 5 Seconds To Share It With Your Friends..

1 comments: